Home अपराध गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी पर चाकू से हमला, ICU में इलाज़...

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी पर चाकू से हमला, ICU में इलाज़ जारी 

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दुर्ग – जिले के नेवई थाना अंतर्गत रिसाली क्षेत्र में कांग्रेस नेता पप्पू यादव पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद कांग्रेस नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। रिसाली गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र है और पप्पू यादव उनका करीबी कार्यकर्ता है।

नेवई थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा के अनुसार घटना शनिवार रात 8-9 बजे के बीच की है। पप्पू यादव रात 8.30 बजे के करीब शीतला मंदिर टंकी मरोदा के पास स्थित चाय चौपाल नाम की दुकान में रोज बैठता है। वहां अन्य लोग भी बैठे रहते हैं। शनिवार रात अचानक मंगल देवार, दादू देवार, हरीश साहू सहित 15-20 लड़के आए और डंडे-हॉकी से पप्पू यादव पर हमला कर दिया।

पप्पू यादव के लोगों ने आरोपियों से मारपीट की। इसी दौरान मंगल देवार वहां से गया और चाकू लेकर आ गया। उसने पप्पू के पेट में चाकू घुसा दिया। पसली के पास चाकू लगने से पप्पू वहीं ढेर हो गया। इसके बाद सभी लोग वहां से भाग गए। पप्पू के साथियों ने उसे तुरंत सेक्टर- 9 के हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां उसे आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।