Home छत्तीसगढ़ श्री रामलला दर्शन योजना: प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक और...

श्री रामलला दर्शन योजना: प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक और 75 वर्ष से कम उम्र के बुजुर्ग ले सकते हैं लाभ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली//जिले के पात्र निवासियों को अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन कराने श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक और 75 वर्ष से कम उम्र के बुजुर्ग योजना का लाभ ले सकते हैं। कलेक्टर श्री राहुल देव ने सभी पात्र लोगों से योजना लेने की अपील की है। *आवेदन के लिए प्रक्रिया एवं दस्तावेज* श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम यात्रा के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों में देना होगा। आवेदन के साथ नवीनतम रंगीन फोटो के साथ ही पहचान और निवास के लिए राशनकार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, बिजली बिल, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या राज्य सरकार द्वारा जारी अन्य दस्तावेज मे से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या जिला पंचायत स्थित कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।