Home छत्तीसगढ़ रजिस्ट्री में लिया जा रहा मैनेजमेंट के नाम अतिरिक्त राशिएजेंटो को अधिकारी...

रजिस्ट्री में लिया जा रहा मैनेजमेंट के नाम अतिरिक्त राशिएजेंटो को अधिकारी का खुला सरंक्षणराशि मिलते ही चेंबर में चढ़कर एजेंट करते हैं काम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सारंगढ़-बिलाईगढ़- उप पंजीयक सारंगढ़ कार्यालय में अधिकारी से मिली जुली कर अनाधिकृत लोगों ने कब्जा जमा रखा है। यही नही प्रत्येक रजिस्ट्री में मैनेजमेंट के नाम से 5 से 6 हजार रुपये अतिरिक्त लिया जा रहा। अधिकारी का खुला संरक्षण मिलने के कारण एजेंट बेखौफ़ चेंबर में चढ़कर कार्य कर रहे और सुबह से पहुंचे किसान अपनी पारी का इंतजार कर रहे। उप पंजीयक कार्यालय में बिना एजेंट के कुछ भी नही हो रहा, बकायदा कार्यालय में काम कराने के लिए कच्ची रेट लिस्ट तैयार कर काम कराने पहुंचे लोगों को दिया जा रहा। शिकायत के बावजूद जवाबदारों द्वारा संज्ञान नही लेने के चलते किसानों व खरीदी बिक्री करने वालों को रजिस्ट्री के लिए भारी रकम चुकाना पड़ रहा है। बहरहाल कलेक्टर ने मामले की जाँच का आश्वासन दिया है ।