Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर के अकबर खान बहुचर्चित रज्जब अली ख़ुदकुशी मामले में गिरफ़्तार,पूर्व सीएम...

बिलासपुर के अकबर खान बहुचर्चित रज्जब अली ख़ुदकुशी मामले में गिरफ़्तार,पूर्व सीएम भूपेश के करीबी माने जाते हैं अकबर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003


बिलासपुर – ज़मीन विवादों अवैध क़ब्जा कारणों की वजह से लगातार चर्चाओं में रहे हैं अकबर, शहर कांग्रेस में पदाधिकारी भी है बिलासपुर के बहुचर्चित रज्जब अली ख़ुदकुशी मामले में क़रीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने अकबर खान को गिरफ़्तार कर लिया है। अकबर खान न्यायाधानी में ज़मीन क़ब्ज़े के मामलों की वजह से अक्सर चर्चाओं में आते रहे हैं। अकबर खान को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क़रीबियों के रुप में जाना जाता है।

2022 में चांटीडीह पठान मोहल्ले निवासी रज्जब अली ने ख़ुदकुशी की थी।अकबर खान का नाम इस ख़ुदकुशी मसले में बहुत तेज़ी से उछला था।रज्जब अली ख़ुदकुशी मामले में परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने अकबर खान और तय्यब अली के खिलाफ धारा 306, 34 का मामला क़ायम किया था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में तब के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी होने की वजह से बेहद प्रभावशाली माने गए अकबर खान पर हाथ डालने की हिम्मत किसी की नहीं हुई।सरकार बदलने और विशेषकर बिलासपुर की पुलिसिंग में बदलाव के बाद कार्यवाही की आशंका से अकबर खान भूमिगत हो गए थे।
बिलासपुर पुलिस बोली – बुर्के में छुपे थे अकबर खान
रज्जब अली ख़ुदकुशी मामले में बिलासपुर पुलिस ने 4 अक्टूबर 2022 को मामला क़ायम किया था।पुलिस इस मामले में सक्रिय थी क्योंकि बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने सभी लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश दिए हुए हैं। अकबर ख़ान के खिलाफ सरकंडा थाने में धारा 306,34 के तहत एफ़आइआर दर्ज है। पुलिस ने अकबर खान को उसके देवनंदन नगर स्थित आवास से गिरफ़्तार किया है। अकबर खान बुर्क़ा पहन कर भागने की फ़िराक़ में था, लेकिन उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है।