Home छत्तीसगढ़ अन्य राज्य में बिक्री करने हेतु बनी महंगी शराब परिवहन करते ओम...

अन्य राज्य में बिक्री करने हेतु बनी महंगी शराब परिवहन करते ओम प्रथम दुबे गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आरोपी के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड के कुल 41 बॉटल अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुंडई नियोस वाहन क्रमांक सी जी/04/एन आर/6239 को किया गया है जप्त।

रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध विशेष अभियान निजात चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 22.04.2024 को थाना मौदहापारा को सूचना प्राप्त हुई कि चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर जयस्तंभ चौक की ओर से आ रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी मौदहापारा के नेेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस टीम द्वारा वाहन को पकड़ने हेतु जयस्तंभ चौक में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को आता देख रूकवाने का प्रयास करने पर वाहन का चालक वाहन को तेज गति से चलाते हुए के.के.रोड की ओर भागने लगा, कि पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा वाहन का पीछा कर दौड़ाकर घेराबंदी कर वाहन को के.के. रोड स्थित कबाडी चौक पास पकड़ा गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम ओम प्रथम दुबे निवासी कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में ओम प्रथम दुबे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी ओमप्रथम दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रान्ड के कुल 41 बॉटल अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एन आर/6239 जुमला कीमती लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा मंे अपराध क्रमांक 148/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – ओमप्रथम दुबे पिता पिता राजीव दुबे उम्र 21 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।