Home छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के गांवों में...

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के गांवों में आमसभा को किया संबोधित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेसी भ्रष्टाचारी को जांजगीर-चांपा लोकसभा में ऐसे हराना है, दोबारा लड़ने की हिम्मत ना करे

कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना का किया नकल, साव ने कहा- नकल के लिए अकल की जरूरत पड़ती है

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े जी को आशीर्वाद देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं

सक्ती/जांजगीर-चांपा। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव को जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के आमसभा में सुनने तपती दोपहर में भी हजारों लोग पहुंचे। श्री साव ने गुरुवार को कहा कि, भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वो इसी क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह सरल और स्वच्छ छवि की है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भगोड़े के नाम से बदनाम है। आरंग विधानसभा में भाजपा के खुशवंत साहेब ने बुरी तरह पराजित किया है। अब 20 साल बाद लौटकर जांजगीर चांपा आया है। इस बार ऐसे हराना है कि, यहां दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत ना करें।

जांजगीर चांपा लोकसभा के कटेकोनी छोटे (चंद्रपुर) में श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक महिलाओं को एक हजार रुपए मासिक मिलते रहेंगे। वहीं कांग्रेस ने पांच साल में 500 रुपए नहीं दिया। अब एक लाख रुपए देनी की बात कर रही है। नकल के लिए अकल की जरूरत पड़ती है। इनके झांसे में नहीं आना है। कमल में बटन दबाकर मोदी जी की सरकार बनानी है।

सरहर में श्री साव बोले कि, सक्ती के विधायक चरणदास महंत ने गरीब मां के बेटे पीएम मोदी के सिर को लाठी से मारने की बात कही थी। छत्तीसगढ़ की जनता मोदी का परिवार है, पहले इससे निपटना होगा।

श्री साव ने गोधना, नवागढ़ और पोड़ी में कहा कि, गरीब मां के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया है। इसलिए किसानों को साल में 6 हजार रुपए मिल रहा है। हर घर में शौचालय बना है, मुफ्त रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। हर घर नल से जल पहुंचा है। कोरोना काल में 130 करोड़ जनता को मुफ्त में टीका लगवाया है। मुफ्त में चावल दिया जा रहा है। पंजा छाप की सरकार बनाते तो ये काम नहीं होता। कांग्रेस देश में 60 साल तक राज किया। लेकिन गांव, गरीब और किसानों के लिए काम नहीं किया।

श्री साव ने कहा कि, लोकसभा 2024 का चुनाव विकसित भारत के निर्माण का चुनाव है। गरीब मां के बेटे को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। देश के मान और समान को आगे बढ़ाने का चुनाव है। इसलिए कमल में बटन दबाकर श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को भारी मतों से विजय बनाएं।

सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू सोशल मीडीया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं आमसभा में सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया।