Home अंबिकापुर सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत पोस्ट ऑफिस मे...

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत पोस्ट ऑफिस मे नकली नोट खपाने के मामले मे आरोपी कों किया गया गिरफ्तार।

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत पोस्ट ऑफिस मे नकली नोट खपाने के मामले मे आरोपी कों किया गया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नकली नोट चलाने की जालसाजी के मामले मे आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही
आरोपी द्वारा जानबूझकर नकली नोट कों असली नोटों के साथ मिलाकर पोस्ट ऑफिस मे खपाने का किया गया था प्रयास
आरोपी के कब्जे से 500-500 के कुल 58 नग जाली नोट एवं घटना मे प्रयुक्त दोपहिया वाहन, 102000/- रुपये नगद, 01 नग मोबाइल, 01 नग पासबुक, 01 नग जमा पर्ची किया गया जप्त
आरोपी उक्त जाली नोट झारखंड के एक व्यक्ति से प्राप्त होना बताया हैं, जिसकी तस्दीक़ी सहित मामले मे अग्रिम जांच की जा रही हैं

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत संदिग्ध गतिविधियों मे आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी हैं, इसी क्रम मे मामले के संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मनोज कुमार पाण्डेय नायब पोस्ट मास्टर प्रधान डाक घर अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 14/05/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 14/05/24 कों प्रधान डाकघर मे ग्राहक कपील गिरी जिसका खाता डाकघर मे संचालित हैं, वह अपने खाता मे नगद रकम जमा करने डाकघर आया था,और जमा पर्ची भर के नगद 01 लाख रुपये खाता मे जमा करने कैशियर कों दिया था, नगद रकम कों कैशियर द्वारा गिनने पर नगद रकम मे से 500-500 रुपये के कुल 58 नग नोट नकली होना पाया गया, जिसकी सूचना कैशियर द्वारा प्रार्थी कों दी गई, सूचना पर नायब पोस्ट मास्टर द्वारा उक्त नोट कों देखने पर जाली नोट होना प्रतीत हुआ एवं काउंटिंग मशीन द्वारा भी उक्त 58 नग जाली नोट कों अलग कर दिया गया, जो खाताधारक कपील गिरी साकिन तुरियाबीरा लुन्ड्रा द्वारा जानबूझकर जालसाजी करते हुए उक्त 58 नग जाली नोट कों असली नोट के साथ मिलाकर खपाने का प्रयास किया गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 327/24 धारा 489-(ख) (ग) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी कपील गिरी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम कपील गिरी उम्र 45 वर्ष साकिन तुरियाबीरा थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया गया की कुछ दिनों पूर्व आरोपी द्वारा एक पुराना हनुमान छाप सिक्का कों झारखण्ड के एक व्यक्ति कों बेचने पर 500-500 के कुल 58 नग जाली नोट प्राप्त होना बताया, आरोपी कुछ दिनों तक उक्त जाली नोट कों घर मे रखने पश्चात घटना दिनांक कों असली रुपये के साथ 58 नग जाली नोट कों मिलाकर जानबूझकर पोस्ट ऑफिस अम्बिकापुर मे 01 लाख रुपये जमा करने की पर्ची भरकर अपने खाता मे जमा कर खपाने का प्रयास किया जाना बताया हैं, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 58 नग नकली नोट 29000/- मूल्य का जाली नोट जप्त किया गया, साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त दोपहिया वाहन, 102000/- रुपये नगद, 01 नग मोबाइल, 01 नग पासबुक, 01 नग जमा पर्ची जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी कों प्राप्त जाली नोट के सम्बन्ध मे आरोपी के बयान की तस्दीक कर मामले मे अग्रिम जांच की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अम्बिकापुर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, अभिषेक दुबे, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, भोजराज पासवान, संजीव त्रिपाठी, आरक्षक विकाश सिंह, संजीव चौबे, सत्येंद्र दुबे, मनीष सिंह, राहुल सिंह, डायल 112 से आरक्षक अनिल राजवाड़े चालक ललित सिंह शामिल रहे।