Home छत्तीसगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं काव्य गोष्ठी आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं काव्य गोष्ठी आयोजित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर—- संस्कार भारती के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे खूंटाघाट बांध के पास स्थित गार्डन मे काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।ग्लोबल वार्मिग, जल संकट, पर्यावरण प्रदूषण से निजात पाने के लिए जन जागृति लाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वरम सांडिल्य के निवास परिसर मे पूरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अशोक का पौधा लगाया गया।पिछले25 वर्षों से लगातार पौधरोपण करनेवाले शिक्षक व समाज सेवी दिनेश पाण्डेय ने कहा- पौधरोपण आज की महति आवश्यकता है।इसके द्वारा ही हम आने वाले भविष्य को सुखी कर अच्छा बना सकते है।इसलिए सभी को पौधे लगाने का आव्हान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेषदेव मिश्रा ने कार्यक्रम को साधूवाद देते हुए इसे वृहद स्तर पर करने की बात की।प्रमोद कश्यप, सांडिल्य सर,व रविन्द्र सोनी ने भी संकल्प लिया कि हम आने वाले बरसात में लोगों केसाथ मिलकर नगर में पौधरोपण करते रहेंगे।पर्यावरण को सुरक्षित रखने संदेश देने के लिए आयोजित कवि गोष्ठी मे शामिल वरिष्ठ कवि रामेश्वरम सांडिल्य, कवि प्रमोद कश्यप, युवा हस्ताक्षर रविन्द्र सोनी व आयोजक दिनेश पाण्डेय ने अपने कविताओं से खूब वाहवाही लूटी।शेषदेव मिश्रा ने कवि गोष्ठी को बहुत अच्छा आयोजन बताया।कवि गोष्ठी का सफल संचालन दिनेश पाण्डेय व आभार आर सांडिल्य ने किया।