Home छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज जिला मुंगेली का बैठक संपन्न

डडसेना कलार समाज जिला मुंगेली का बैठक संपन्न

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कान्हा जायसवाल

मुंगेली जिले के अंतर्गत जरहागांव इकाई में आज दिनांक 14/07/2024 दिन रविवार को डडसेना कलार समाज जिला मुंगेली का सामाजिक बैठक चारों परिक्षेत्रीय जिसमें चकरभट्ठा–ठकुरीकापा राज, पथरिया–सकेत राज,लोरमी राज विजयपुर राज के समस्त सम्मान्नीय पदाधिकारियो की गरिमामय उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
बैठक की शुरुवात भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना कर किए गए। तत्पश्चात समस्त पदाधिकारियों द्वारा बारी बारी से अपने-अपने विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्षता, आईका के जिला अध्यक्ष मुंगेली गजेंद्र जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय जायसवाल कोषाध्यक्ष, यूथ डडसेना कलार समाज जरहागांव द्वारा किया गया। जिसमें माता राधा रानी व भगवान श्री कृष्ण की सुन्दर भजन प्रस्तुत किए गए। बैठक में सभी एक स्वर में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक हेतु स्थान मुंगेली में आयोजित करने हेतु सहमति प्रदान किए गए।उक्त सामाजिक बैठक में चकरभट्ठा ठकुरीकापा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पवन जायसवाल, पथरिया सकेत परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, चकरभट्ठा ठकुरीकापा परिक्षेत्रीय युवा अध्यक्ष इंकु जायसवाल, विजयपुर राज से छत्रपाल जायसवाल के आलावा जिले से पधारे हुए अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण जिसमें राजेंद्र जायसवाल, जगदीश जायसवाल, ललित जायसवाल, संतोष जायसवाल, डॉक्टर रुपेश जायसवाल, लोमेश जायसवाल, कुलभूषण जायसवाल गोविंदा जायसवाल,रोहित जायसवाल , जलेश्वर जायसवाल, आदि सम्मानिय समाजिकजन उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में चकरभाठा ठकुरीकापा राज के युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय जायसवाल द्वारा आभार प्रकट किया गया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।