Home अपराध थाना सरगांव जिला मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

थाना सरगांव जिला मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

देशी पिस्टल की बिक्री करने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक बिना नम्बर के अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/07/24 को सुबह 5 बजे थाना सरगांव की पेट्रोलिंग पार्टी सउनि नरेश साहू के नेतृत्व में रात्रि गस्त कर रही थी पेट्रोलिंग दौरान नेशनल हाइवे स्थित बुखारी पेट्रोल पंप मोहभट्टा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जिससे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दे रहा था जिसने अपने नाम नरेंद्र धुर्वे पिता मंडल धुर्वे निवासी राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर बताया मौके पर उपस्थित गवाहों के सामने बताया कि वह अपने मित्र के साथ अपाचे मोटरसाइकिल से अनूपपुर से देसी पिस्टल रायपुर में बिक्री करने के लिए आया है और पिस्टल को वही नीचे घास में छुपा कर रखा है जिसपर तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी के निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद किया गया और धारा 25(1) आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया जिसकी भी जल्द ही गिरफतारी की जाएगी।