Home अपराध शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी लक्ष्मी प्रकाश...

शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही को पुलिस ने किया गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जांजगीर चांपा- मामले का विवरण इस प्रकार है पीड़िता द्वारा दिनांक 06.07.2024 को थाना उपस्थित मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही के द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया जा रहा था फिर अब शादी करने से इंकार कर रहा है कि पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 270/ 24 धारा 376,323,506 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही की पतासाजी हेतु विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा *अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही की पतासाजी की गई । दौरान विवेचना दिनांक 06.08.24 को घेराबंदी कर पकडा गया।

आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही निवासी तुस्मा को घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 06.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

वही।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक लीलाराम साहू, सैनिक धनेश्वर सिदार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।