Home रायगढ़ रेलवे स्टेशन से बुक की किराए कार, फिर ड्राइवर को चाकू मारकर...

रेलवे स्टेशन से बुक की किराए कार, फिर ड्राइवर को चाकू मारकर गाड़ी लेकर हुए फरार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायगढ़

जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से बुधवार को दो अज्ञात लोगों ने एक कार किराए पर बुक की और उसे टीपा खोल की ओर ले गए। जहां उन्होंने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया और कार लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी ड्राइवर के साथ कार में बैठकर जाते हुए कैद हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने रेलवे स्टेशन से कार किराए पर ली और टीपा खोल के पास जाकर ड्राइवर पर चाकू से वार कर उसकी कार ( कार क्रमांक – CG13BA5441) लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।