Home छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की पहली बैठक ,,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक...

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की पहली बैठक ,,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक हुवे शामिल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की पहली बैठक हुई जिसमें निकाय चुनावों पर विस्तृत चर्चा की गई वहीं निवर्तमान हुए जिलाध्यक्ष व मण्डल अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर विधायक द्वय पुन्नूलाल मोहले व धरमलाल कौशिक के हाथों सम्मान किया गया। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में नये जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व प्रयास से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सतत सक्रियता का सुखद परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका और भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिये दिनरात कार्य करना है।मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है, उनके तमाम फर्जी हथकण्डे जनता समझ चुकी है। सिवाय भ्रम फैलाने व झूठ गढ़ने के अलावा कांग्रेस का कोई काम नहीं रह गया। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार जीत दर्ज करेगी।नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। केशरवानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय स्थापित करने के लिये समस्त कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि मुंगेली भाजपा संगठन का नाम देश व प्रदेश में यहां के जीवट कार्यकर्ताओं के बदौलत है जो विपक्ष में रहते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस को जिला में कांग्रेस विहीन कर दिया था। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनावों में भारी बहुमत से सभी पदों में भाजपा कार्यकर्ताओं को जिताने की अपील की। इससे पूर्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक तथा जिले के 9 मण्डल अध्यक्षों राणाप्रताप सिंह मुंगेली नगर,शंकर सिंह मुंगेली ग्रामीण,सोम वैष्णव सेतगंगा,नरेश पटेल जरहागांव,दिनेश साहू लोरमी उत्तर,महाजन जायसवाल गोड़खामही, प्रदीप मिश्रा देवरहट,हरिशंकर वर्मा पथरिया,कैलाश सिंह ठाकुर सरगांव मण्डल अध्यक्ष का विधायक द्वय धरमलाल कौशिक व पुन्नूलाल मोहले,पूर्व सांसद लखनलाल साहू व जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलुजा और आभार प्रदर्शन जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण उपस्थित रहे।