Home छत्तीसगढ़ कब तक देते चकमा, अभी जेल में ही रहेंगे कवासी लखमा: खुबलाल...

कब तक देते चकमा, अभी जेल में ही रहेंगे कवासी लखमा: खुबलाल ध्रुव

Oplus_131072
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब घोटाले के आरोप में जेल की हवा खा रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कारोबारी विजय भाटिया से मुलाकात की। भूपेश बघेल ने जेल से मुलाकात के बाद सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। और इसी के साथ नया विवाद शुरू हो गया।

बीजेपी नेता खुबलाल ध्रुव ने कहा कि ख़ुद भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासियों को प्रताड़ित करने का काम किया है। भूपेश की सरकार में ही निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजा गया। अब दो हज़ार करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कारोबारी विजय भाटिया के जेल के रहने से भूपेश बघेल दुखी हो गये हैं यह कांग्रेस के घोटाले में शामिल होने का प्रमाण है। भूपेश बघेल भी जानते हैं कि कवासी लखमा कब तक चकमा देते आख़िरकार जेल जाना पड़ा।

उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश बघेल और उनके तमाम सहयोगियों को अपने भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए जेल जाना पड़ेगा। विष्णु की सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी और जनता के साथ न्याय होगा।