Home छत्तीसगढ़ गौवंशों की सुरक्षा के लिए टोल प्लाजा प्रबंधन और पुलिस की अनूठी...

गौवंशों की सुरक्षा के लिए टोल प्लाजा प्रबंधन और पुलिस की अनूठी पहल, गले में बांधी जा रही रेडियम पट्टियाँ

Oplus_0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर। MAP Infra लिम्हा टोल प्लाज़ा के मैनेजर फूलसिंह राठौर और थाना रतनपुर के प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और गौवंश संरक्षण को लेकर एक सराहनीय अभियान की शुरुआत की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत, सड़कों पर घूम रहे अथवा बैठे गौवंशों के गले में रेडियम वाली पहचान पट्टियाँ (टैग) बांधी जा रही हैं। इन रेडियम पट्टियों के माध्यम से रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही पशु दिखाई देंगे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकेगा।

इस पहल का एक अन्य उद्देश्य यह भी है कि इन पट्टियों पर विशेष कोड या नंबर दर्ज किए जाएंगे, जिससे संबंधित पशु मालिकों की पहचान की जा सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकेगी।

फूलसिंह राठौर और थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि यह अभियान जनसुरक्षा और पशु कल्याण दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि रेडियम पट्टियों का उपयोग एक प्रभावी उपाय है, जिससे रात के समय चलने वाले वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने का अवसर मिलेगा और पशुओं की जान भी सुरक्षित रह सकेगी।