Home खास खबर पार्षद अर्चना संतोष सोनी के नेतृत्व में मितानिन दीदियों का भव्य सम्मान...

पार्षद अर्चना संतोष सोनी के नेतृत्व में मितानिन दीदियों का भव्य सम्मान समारोह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राधा कृष्ण मंदिर, बनिया पारा में सावन के तीसरे सोमवार को हुआ आयोजन

रतनपुर – वार्ड क्रमांक 6 की सक्रिय एवं जनसमर्पित पार्षद अर्चना संतोष सोनी के नेतृत्व में राधा कृष्ण मंदिर, बनिया पारा परिसर में मितानिन दीदियों के सम्मान में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन के पावन सोमवार को आयोजित इस समारोह में मितानिन बहनों को सुहाग सामग्री और ताजे फल भेंट कर उनके सेवा भाव को नमन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहीं पार्षद अर्चना संतोष सोनी, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा—

मितानिन दीदियां समाज की रीढ़ हैं। ये बहनें बिना किसी स्वार्थ के स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता में योगदान देती हैं। इन्हें सम्मानित करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।”

पार्षद सोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि मितानिनों की समस्याओं और जरूरतों के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी और वार्ड स्तर पर हरसंभव मदद दी जाएगी।

पार्षद की पहल को मिला जनसमर्थन

कार्यक्रम में वार्ड 5 के पार्षद मनोज पाटले, शिवानी सोनी, रत्न सोनी, रेखा सोनी, मोनू ठाकुर, स्मृति गोपाल सहित विभिन्न वार्डों की मितानिन दीदियों ने भाग लेकर पार्षद अर्चना सोनी की इस पहल की सराहना की।

सम्मान और उत्साह का अद्भुत संगम

मितानिन बहनों को जब पार्षद के हाथों सम्मानित किया गया तो उनके चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के अंत में सभी को सादर जलपान कराकर समारोह का समापन हुआ।