Home छत्तीसगढ़ समाज और पुलिस के बीच स्नेह का बंधन: सोनकर कॉलेज में ‘राखी...

समाज और पुलिस के बीच स्नेह का बंधन: सोनकर कॉलेज में ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’, विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सोनकर कॉलेज, मुंगेली में एक विशेष “राखी बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें बी.एड. (B.Ed.) एवं डी.एल.एड. (D.El.Ed.) के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना के साथ सुंदर, भावनात्मक एवं पारंपरिक राखियों का निर्माण किया।

इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इन स्वनिर्मित राखियों को केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल और अन्य पुलिस अधिकारियों को समर्पित किया गया। छात्राओं ने स्वयं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर उन्हें राखी बाँधी और सुरक्षा में संलग्न सभी पुलिसकर्मियों के लिए भी राखियों का एक संग्रह भेंट किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा,

“यह केवल एक राखी नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच जुड़ाव और विश्वास का प्रतीक है।”
उन्होंने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की और इसे राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन में कॉलेज की शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष श्रीमती सत्यवती शुक्ला की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही विजय ओगरे, सुश्री हर्षा सोनी सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
पुलिस परिसर में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहाँ विद्यार्थी रचनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय भावना के समन्वय से भरे इस आयोजन में गर्व की अनुभूति कर रहे थे।

सोनकर कॉलेज की इस पहल ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों से जुड़ी होती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करते हैं।