Home छत्तीसगढ़ मुंगेली नगर पालिका परिषद द्वारा आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार...

मुंगेली नगर पालिका परिषद द्वारा आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार शहर के भीतर ‘विशेष स्वच्छता महाअभियान’ का आयोजन किया गया।

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में इस वृहद अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्मारकों, पूजनीय महापुरुषों और देवी-देवताओं के प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई कर ना है।

नगर पालिका की विशेष कार्यबल टीम ने आज सुबह से ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सफाई अभियान की कमान संभाली।

अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और उनके आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई।

भगवान परशुराम जी के मूर्ति स्थल पर विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर को साफ किया गया।

परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी के पावन मूर्ति स्थल की विशेष रूप से साफ-सफाई की गई।

देश के अमर शहीदों की स्मृति में बने ‘शहीद स्मारक भवन’ परिसर की पूरी तरह से साफ-सफाई की गई।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा और उसके आसपास के पूरे चौक की साफ-सफाई की गई।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर भी सघन सफाई अभियान चलाया गया।

जन-जन की आस्था की प्रतीक भक्त माता कर्मा जी की मूर्ति और उनके पावन परिसर की साफ-सफाई की गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर इस विशेष सफाई अभियान के साथ-साथ शहर में जन-जागरूकता का भी संदेश दिया गया।

नगर पालिका की टीम ने नागरिकों को जागरूक करते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की।प्रशासन ने संदेश दिया कि कचरा हमेशा डस्टबिन में ही डालें और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।