Home मनी LPG पर नया अपडेट, हर सिलेंडर पर ₹700 का नुकसान झेल रहीं...

LPG पर नया अपडेट, हर सिलेंडर पर ₹700 का नुकसान झेल रहीं कंपनियां, इस वजह से नहीं बढ़ रहे दाम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत में रसोई गैस को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतें बढ़ती हैं, तब भी घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई बिना किसी बड़ी परेशानी के कैसे पहुंचती रहती है. अब पेट्रोलियम मंत्रालय की ताजा जानकारी ने इस सवाल का जवाब भी दे दिया है और एक बड़ी हकीकत भी सामने रख दी है. मंत्रालय के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां आज भी हर घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का नुकसान उठा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद देश में गैस की उपलब्धता को प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा है.

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के दौरान बताया कि सरकार ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाने, आयात को सुरक्षित रखने और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. इसी वजह से देश में कहीं भी एलपीजी की कमी या सप्लाई संकट की स्थिति नहीं बनी है. पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत का ऊर्जा तंत्र पूरी तरह स्थिर बना हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here