Home छत्तीसगढ़ सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी...

सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित*

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

*सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित*

मुंगेली— भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंगेली नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी द्वारा जारी आदेश में विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में सुनील साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन ने युवा कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व और ऊर्जा से भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली नगर मंडल में नई कार्यशैली एवं उत्साह का संचार होगा। भाजयुमो मुंगेली नगर मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विशेष रूप से सुनील साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।