Home छत्तीसगढ़ पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) मुख्यालय, नवा रायपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकारी अधिकारी श्री शशिकांत द्विवेदी, प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला और अपर आयुक्त सहकारिता श्रीमती सावित्री भगत ने कार्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्राधिकारी अधिकारी श्री शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। अपर आयुक्त सहकारिता श्रीमती सावित्री भगत ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में मार्कफेड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here