Home छत्तीसगढ़ सुशासन की मिसाल 2026 : जन समस्या निवारण शिविर बना मददगार, ओमकार...

सुशासन की मिसाल 2026 : जन समस्या निवारण शिविर बना मददगार, ओमकार को मौके पर ही मिला लर्निंग लाइसेंस

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की सहूलियत के लिए आयोजित किए जा रहे श्जन समस्या निवारण शिविरश् सुशासन और त्वरित जनसेवा का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक राहत भरा मामला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले से सामने आया है, जहां मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौरा निवासी ओमकार प्रताप सिंह की महीनों पुरानी समस्या का शिविर में चंद मिनटों के भीतर समाधान कर दिया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए ओमकार को मौके पर ही उनका लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सौंप दिया।

दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति

हितग्राही ओमकार प्रताप सिंह लंबे समय से लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए परेशान थे। तकनीकी दिक्कतों और सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे थे, जिससे उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। इसी बीच उन्हें ग्राम चर्चेडी में आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली। ओमकार ने शिविर में पहुंचकर परिवहन विभाग के स्टॉल पर अपनी समस्या का आवेदन प्रस्तुत किया।

अधिकारियों की तत्परता से मौके पर हुआ निपटारा

आवेदन प्राप्त होते ही परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। कुछ ही मिनटों की प्रक्रिया के बाद ओमकार प्रताप सिंह को उनका लर्निंग लाइसेंस प्रिंट करके सौंप दिया गया। अपनी समस्या का इतनी जल्दी समाधान देखकर ओमकार के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

अब गांवों में ही मिल रहा है सरकारी सेवाओं का लाभ

त्वरित राहत मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए ओमकार प्रताप सिंह ने कहा, पहले एक छोटे से काम के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने अधिकारियों को हमारे गांव तक भेज दिया है। जन समस्या निवारण शिविर जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं योजनाएं

गौरतलब है कि राज्य सरकार के मंशानुरूप इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहकर जनता की शिकायतें सुन रहे हैं। मौके पर ही समस्याओं के पारदर्शी निराकरण से ग्रामीणों के बीच शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिला प्रशासन के इस कदम से सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहद सुगमता से पहुंच रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here