Home छत्तीसगढ़ दशगात्र कार्यक्रम में स्वर्गीय अजय देवांगन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,...

दशगात्र कार्यक्रम में स्वर्गीय अजय देवांगन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, समाजजन हुए भावुक

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

*दशगात्र कार्यक्रम में स्वर्गीय अजय देवांगन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, समाजजन हुए भावुक*

मुंगेली— जिले के प्रतिष्ठित एलआईसी अभिकर्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय अजय देवांगन की स्मृति में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में परिजनों, मित्रों, समाजजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि स्वर्गीय अजय देवांगन के आकस्मिक निधन से पूरे मुंगेली जिले में शोक की लहर व्याप्त है। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। लगभग 45 वर्ष की आयु में उनके असमय निधन ने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और समाज के लोगों को गहरा आघात पहुंचाया है। दशगात्र कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अजय देवांगन ने अपने जीवन में संघर्ष, परिश्रम और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने अपने कार्यजीवन की शुरुआत मुंगेली जिला न्यायालय में मुंशी के रूप में की थी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बीमा एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। सहारा एजेंट, एलआईसी अभिकर्ता एवं डाक बीमा सलाहकार के रूप में उन्होंने हजारों लोगों का विश्वास अर्जित किया।