Home खास खबर जिला कलेक्टोरेट के एनआईसी प्रोग्रामर रूपेश सोनकर का मनाया जन्मदिन*

जिला कलेक्टोरेट के एनआईसी प्रोग्रामर रूपेश सोनकर का मनाया जन्मदिन*

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

*जिला कलेक्टोरेट के एनआईसी प्रोग्रामर रूपेश सोनकर का मनाया जन्मदिन*

मुंगेली। जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ एनआईसी प्रोग्रामर रूपेश सोनकर का जन्मदिन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने बताया कि रूपेश सोनकर एक मिलनसार, जुझारू एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। वे अपने कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हैं तथा सभी के कार्यों को सरलता एवं सहजता से संपादित कराने में सहयोग प्रदान करते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए रूपेश सोनकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से उन्हें अत्यंत खुशी एवं प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी का सहयोग और स्नेह इसी प्रकार बना रहे तथा वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते रहेंगे।