Home खास खबर जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन...

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

*बिलासपुर में सजने जा रहा है प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का मंच*

*बिलासपुर* छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में संगठन ने अपने सफल और ऐतिहासिक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन दो सालों में संगठन ने न केवल सराफा जगत में अपनी मजबूत साख बनाई है, बल्कि छोटे से लेकर बड़े सराफा व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा के लिए डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

वर्तमान में बिलासपुर जिला सराफा एसोसिएशन प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ और तीसरी आम सभा की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटा हुआ है। इससे पूर्व यह प्रतिष्ठित आम सभा जगदलपुर और जांजगीर में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, और अब न्यायधानी बिलासपुर को इसकी भव्य मेजबानी का अवसर मिला है।

*संगठन का अभूतपूर्व विस्तार, 60 से 91 इकाइयों का सफर, अब 251 का लक्ष्य*
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने संगठन विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, पूर्व में छत्तीसगढ़ में सराफा एसोसिएशन की केवल 60 इकाइयां सक्रिय थीं, जो आज बढ़कर 91 इकाइयां हो चुकी हैं। अगला लक्ष्य प्रदेश में 251 सराफा इकाइयों का गठन कर राज्य के हर छोटे-बड़े व्यापारी को एक मजबूत मंच पर लाना है।

*सुरक्षा और जागरूकता के मोर्चे पर पेश की मिसाल*
इन दो वर्षों में ग्राहकों और व्यापारियों के बीच विश्वास का नया सेतु बनाने के लिए एसोसिएशन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए गए हैं,श्री सोनी ने बड़े कॉर्पोरेट ज्वेलर्स द्वारा चलाए जा रहे भ्रामक विज्ञापनों (जैसे 0% मेकिंग चार्ज) से जनता को सावधान रहने की चेतावनी दी। उ