Home छत्तीसगढ़ त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बकरी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन की कार्ययोजना पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया

कार्यशाला में जशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, क्लस्टर समन्वयकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रोड्यूसर कंपनी के सफल संचालन, व्यवसाय विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, संस्थागत विकास एवं सदस्य-केंद्रित कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने बकरी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन, निदेशक मंडल की भूमिका एवं दायित्व, विपणन व्यवस्था, मूल्य संवर्धन तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

बकरी पालन को आजीविका के रूप में बढ़ावा देना

कार्यशाला के दौरान जशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा महिला प्रोड्यूसर कंपनी को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और सदस्य हितैषी संस्था के रूप में विकसित करने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने बकरी पालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा तीनों जिलों के समन्वित प्रयासों से त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी को प्रदेश की एक सफल एवं आदर्श महिला प्रोड्यूसर कंपनी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here