विजय ट्रांसमिशन फैक्ट्री में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे करीब 30 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे श्रमिक रामजी निषाद की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, क्रेन बंद करने के बाद रामजी ने उसे चालू नहीं करने कबात कही थी, लेकिन क्रेन चालू होने से हादसा हुआ।
मृतक की पत्नी कविता निषाद गर्भवती हैं, जबकि उनका चार वर्षीय पुत्र भी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
एक माह में विजय ट्रांसमिशन में यह दूसरी घटना होने से फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठ गए हैं और मुआवजे व सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
उद्योग क्षेत्र में एक सप्ताह में तीन हादसे सामने आए हैं—ईश्वर टीएमटी में एक मौत, बालाजी स्टील में कई श्रमिक घायल और अब विजय ट्रांसमिशन में एक श्रमिक की मौत।



