Home छत्तीसगढ़ पत्रकारों ने कलेक्टर के नाम सौंपा आवेदन, जिले में समय-समय पर प्रेस...

पत्रकारों ने कलेक्टर के नाम सौंपा आवेदन, जिले में समय-समय पर प्रेस टूर आयोजित करने की मांग, जनसंपर्क अधिकारी सुजीत सिंह ने मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए जल्द भ्रमण कराने का दिया आश्वासन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली जिले के पत्रकारों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जमीनी हकीकत को आमजन तक तथ्यपरक, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में समय-समय पर अध्ययन एवं भ्रमण (प्रेस टूर) आयोजित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में पत्रकारों की ओर से जिला कलेक्टर के नाम आवेदन जिला जनसंपर्क अधिकारी, मुंगेली के माध्यम से सौंपा गया। आवेदन में पत्रकारों ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में कई समाचार जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्तियों एवं उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार पर प्रकाशित किए जाते हैं। ऐसे में यदि पत्रकारों को समय-समय पर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण एवं जमीनी अध्ययन कराया जाए, तो समाचारों में वास्तविक तथ्यों को बेहतर ढंग से शामिल किया जा सकेगा। पत्रकारों का कहना है कि प्रेस टूर के माध्यम से उन्हें विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनके लाभ से संबंधित जानकारी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगी। इससे समाचारों में तथ्यात्मकता, विश्वसनीयता और संतुलन बढ़ेगा। साथ ही प्रशासन एवं मीडिया के बीच संवाद और समन्वय को भी मजबूती मिलेगी। आवेदन में कलेक्टर से अनुरोध किया गया है कि शासन के प्रचलित नियमों, उपलब्ध बजटीय प्रावधानों एवं सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के तहत जिले के पत्रकारों के लिए समय-समय पर अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आवश्यक पहल की जाए। साथ ही नियमानुसार अनुमन्य परिवहन, जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार करने की मांग की गई है।

 

*जनसंपर्क अधिकारी ने दिया सकारात्मक आश्वासन*

पत्रकारों की मांग पर जनसंपर्क अधिकारी एवं सहायक संचालक सुजीत सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांग को स्वीकार किया और जल्द ही पत्रकारों के लिए भ्रमण/प्रेस टूर आयोजित कराने की बात कही। पत्रकारों ने कहा कि प्रेस टूर की यह पहल केवल पत्रकारों के हित तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जमीनी, तथ्यपरक एवं वास्तविक तस्वीर आमजन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली के उपाध्यक्ष हरजीत भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बंजारा, पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष देवचरण जोशी, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जायसवाल, रवि शुक्ला, बादल टंडन, रंजीत तेंदुलकर, बबलू बंजारा, संतोष पाठक, वार्षिक बंजारा, राकेश भास्कर, किशन जायसवाल एवं रूपेंद्र भारती सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे। आवेदन की जानकारी छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष को भी जानकारी हेतु प्रेषित की गई है।