मुंगेली। छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख पारंपरिक त्योहार हरेली के पावन अवसर पर सोनकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन शिव आशीष सोनकर ने समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में शिव आशीष सोनकर ने कहा कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। यह पर्व किसानों के परिश्रम, प्रकृति के प्रति आस्था और हरियाली के महत्व को दर्शाता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हरेली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए तथा प्रदेश में हरियाली और खुशहाली बनी रहे।
शिव आशीष सोनकर ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों को हरेली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



