मुंगेली। छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक लोकपर्व हरेली के पावन अवसर पर अमितेश विज्जु आर्य, एल्डरमेन, नगर पालिका परिषद मुंगेली ने समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि हरेली पर्व हमारी कृषि संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और ग्रामीण परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सुख, समृद्धि, हरियाली और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे हरेली पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाएं तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।



