मुंगेली/पुरान।
छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक लोकपर्व हरेली के शुभ अवसर पर आलोक सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष, श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ ने अपने गृह ग्राम पूरन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आलोक सिंह परिहार ने कहा कि हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का आग्रह किया।
संदेश
छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, हरियाली और खुशहाली लेकर आए। आइए, हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं।”
— आलोक सिंह परिहारप्रदेश अध्यक्ष, श्री राजपूत करणी सेना, छत्तीसगढ़




