Home छत्तीसगढ़ मुंगेली में आज निकलेगी मशाल यात्रा, राष्ट्रगीत के कथित अपमान के विरोध...

मुंगेली में आज निकलेगी मशाल यात्रा, राष्ट्रगीत के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो का आह्वान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंगेली द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में रविवार, 16 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय मुंगेली में मशाल यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो ने जिले के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं राष्ट्रभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

भाजयुमो की ओर से जारी कार्यक्रम सूचना के अनुसार, कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के सार्वजनिक अपमान का आरोप लगाया गया है। इसी के विरोध में भाजयुमो के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मुंगेली जिला मुख्यालय में मशाल यात्रा निकालकर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं दीनानाथ केशरवानी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

मशाल यात्रा का आयोजन रविवार 16 अगस्त को शाम 5 बजे, जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली से किया जाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश साहू तथा महामंत्री राजेंद्र साहू एवं धनेंद्र राजपूत ने जिले के मंडल पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं राष्ट्रभक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होकर राष्ट्रगीत के सम्मान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

आयोजकों ने कार्यक्रम को राष्ट्रगीत के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ते हुए लोगों से मशाल यात्रा में सहभागी बनने का आग्रह किया है।