Home छत्तीसगढ़ ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ अभियान से साइबर जागरूकता का संदेश

‘जागरूकता की एक सेल्फी’ अभियान से साइबर जागरूकता का संदेश

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली। साइबर अपराधों से बचाव और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने और जागरूकता का संदेश सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई है।

अभियान के तहत लोगों से कहा गया है कि वे ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ लें और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करें। पोस्टर में दिए गए लिंक पर क्लिक अथवा QR कोड स्कैन कर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील की गई है।

छत्तीसगढ़ पुलिस का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से युवाओं सहित आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना और डिजिटल सुरक्षा के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेकर जागरूकता का संदेश साझा करें और अपने परिवार, दोस्तों एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें।

साइबर जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाएं।