मदकूद्वीप में 24 अगस्त को होगा भव्य रुद्राभिषेक, अजय जामवाल व पवन साय करेंगे भगवान भोलेनाथ का अभिषेक
मुंगेली मदकूद्वीप। सावन के पावन सोमवार, 24 अगस्त को प्रातः 9 बजे मदकूद्वीप में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक करेंगे।
आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शिवभक्तों से समय पर उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाने की अपील की है। आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं सह प्रभारी जिला भाजपा जांजगीर राजेन्द्र वैष्णव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।



