मुंगेली। मुंगेली-नांदघाट मुख्य मार्ग स्थित गड़गड़िया नाला के पास लगभग 100 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर करीब दो फीट गहरे गड्ढे बन जाने से प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों, को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में स्कूल बसों, ऑटो और दोपहिया वाहनों के फंसने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार स्कूली वाहन इन गड्ढों में फंस चुके हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
अब देखने वाली बात यह है की खबर लगने के बाद कब तक संबंधित विभाग यह सड़क का मरम्मत कार्य करते हैं



