Home छत्तीसगढ़ अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगभग 25 हाईवा रेत...

अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगभग 25 हाईवा रेत और चौन माउंट मशीन जब्त

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगभग 25 हाईवा रेत और चौन माउंट मशीन जब्त

 

 

 

 

 

हसदेव नदी के तटवर्ती छह गांवों में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की सख्ती जारी

रायपुर, 24 नवंबर 2026

 

जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने हसदेव नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर लगभग 25 हाईवा रेत के अवैध भंडारण और चौन माउंट मशीन को जब्त किया है।

एसडीएम चांपा श्री शशि चौधरी, तहसीलदार श्री प्रशांत पटेल एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी के तटवर्ती ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह एवं गोविंदा में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पूछेली, पिपरदा एवं बम्हनीडीह में अवैध रूप से भंडारित लगभग 25 हाईवा रेत को जब्त किया गया। इसके साथ ही पूछेली एवं पिपरदा में चौन माउंट मशीन होने की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जब्ती की कार्रवाई की।

जिला प्रशासन द्वारा खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर अंकुश लगाने के लिए नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री महोबे ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।