Home छत्तीसगढ़ माता बहादुर कलारिन चौक मुंगेली में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु...

माता बहादुर कलारिन चौक मुंगेली में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

माता बहादुर कलारिन चौक मुंगेली में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती

कलचुरी समाज ने की विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य महाआरती, समाज की एकता एवं प्रगति का लिया संकल्प

 

मुंगेली। नगर के माता बहादुर कलारिन चौक में कलचुरी समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर भगवान सहस्त्रबाहु की विधिवत पूजा-अर्चना की और भव्य महाआरती में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलचुरी समाज के जिला अध्यक्ष गजेंद्र जायसवाल रहे। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के आदर्शों और जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अन्य वक्ताओं ने भी भगवान सहस्त्रबाहु के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक एकता और रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जिला संरक्षक अजय जायसवाल एवं मुंगेली परिक्षेत्र अध्यक्ष पवन जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ अनूप जायसवाल, अशोक जायसवाल, देवेंद्र कान्हा जायसवाल, देव जायसवाल, पंकज जायसवाल, सुभाष जायसवाल, पुरुषोत्तम जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष, बल्लू जायसवाल, संतोष जायसवाल, आशीष जायसवाल, राम स्वरूप जायसवाल, सुनील जायसवाल, राजू जायसवाल, रितेश जायसवाल, सोनू जायसवाल, लोमेश जायसवाल और ओंकार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

 

पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। महाआरती के साथ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए समाजजनों ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।