Home छत्तीसगढ़ नल से घर तक पानी की सुविधा कविता बोलीं- धन्यवाद विष्णुदेव साय...

नल से घर तक पानी की सुविधा कविता बोलीं- धन्यवाद विष्णुदेव साय भैया

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ऊतर बस्तर कांकेर : नल से घर तक पानी की सुविधा कविता बोलीं- धन्यवाद विष्णुदेव साय भैया

 

 

 

ऊतर बस्तर कांकेर 26 अगस्त 2026

जिले के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा निवासी श्रीमती कविता निषाद के लिए पहले घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना भी एक बड़ी चुनौती थी। गांव में उनके घर से दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे।

जल जीवन मिशन योजना के तहत जब उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचा और नियमित पेयजल मिलने लगा, तो उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। घर पर ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध होने से उनका दैनिक जीवन आसान हुआ है।

कविता निषाद ने खुशी के कहा की पहले पीने के पानी के लिए दूर हैंडपंप जाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंच रहा हैं, हमारे घर में नियमित पानी आ रहा है। हमारी यह बड़ी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।