Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ताबड़तोड़...

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई होटल-प्रतिष्ठानों में पहुंची टीम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई होटल-प्रतिष्ठानों में पहुंची टीम

 

बिलासपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर की गई शिकायत के बाद बिलासपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कई होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ जांच कार्रवाई की। शिकायतकर्ता संदीप सिंह की शिकायत के बाद विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 

विभागीय टीम ने मंगला चौक स्थित रतन लस्सी के नीचे होटल, राज जलपान गृह, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बाबूजी रेस्टोरेंट एवं टी स्टॉल सहित अन्य प्रतिष्ठानों में जांच की। इस दौरान संचालकों को खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से तैयार करने तथा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए।

 

वहीं मदनगंज स्थित राज जलपान गृह में समोसा तैयार करने की प्रक्रिया में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। इस पर विभागीय अधिकारियों ने संचालक को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने और खाद्य पदार्थों को स्वच्छ वातावरण में तैयार करने के निर्देश दिए।

 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, गंदगी अथवा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार एवं वितरित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

 

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।