Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

 

 

 

 

 

रायपुर. 30 अगस्त 2026

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय ले रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बचत और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की तैयारी का माध्यम बन रही है।

कोरबा नगर के सीतामढ़ी क्षेत्र के विकास नगर की श्रीमती ज्योति पटेल भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें हर माह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। श्रीमती ज्योति पटेल इस राशि को अपनी दोनों बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं। उन्होंने दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में बचत शुरू की है।

श्रीमती पटेल बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने स्तर पर बचत करने का अवसर दिया है। अब बेटियों के भविष्य के लिए थोड़ी-थोड़ी राशि बचाने के लिए उन्हें हर बार पति से पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। हर माह मिलने वाली राशि को वे अपनी प्राथमिकता के अनुसार बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘विष्णु भैया’ बहनों के बारे में सोचते हैं। वे समय पर बहनों के खातों में पैसे डाल देते हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से मुझे अपने मन के अनुसार बेटियों के भविष्य के लिए बचत करने की खुशी मिलती है। अब मुझे इसके लिए हर छोटी जरूरत पर पति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। ‘विष्णु भैया’ ने बहनों के बारे में सोचकर बहुत अच्छी योजना बनाई है, जिससे हम अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए भी कुछ कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की यह राशि अब केवल मासिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों और सुरक्षित भविष्य के लिए एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बचत बन गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत के माध्यम से वे अपनी दोनों बेटियों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए अभी से तैयारी कर रही हैं।

वे कहती हैं कि ‘विष्णु भैया’ की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। समय पर मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ बचत और भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान दे पा रही हैं।