Home छत्तीसगढ़ सीईओ जिला पंचायत ने लिया योजनाओं की प्रगति का जायजा, गुणवत्ता एवं...

सीईओ जिला पंचायत ने लिया योजनाओं की प्रगति का जायजा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मोहला : सीईओ जिला पंचायत ने लिया योजनाओं की प्रगति का जायजा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

 

 

 

 

 

आंगनबाड़ी केंद्र, कुक्कुट पालन, ग्राम पंचायत भवन एवं प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण, महिला समूहों की आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी

मोहला 30 अगस्त 2026

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उज्ज्वल पोरवाल एवं जनपद पंचायत सीईओ सुश्री शुभांगी गुप्ता ने मैदानी भ्रमण के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान छुरिया आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया गया। जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में अभिसरण की स्थिति एवं लंबित भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। कार्य से संबंधित भुगतान नियमानुसार तीन चरणों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्री, परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

इसके बाद कुंजामटोला स्थित कुक्कुट पालन का निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर कुक्कुट पालन गतिविधि से होने वाली आय एवं आजीविका की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने महिला समूहों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आजीविका के अवसरों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए।

कुंजामटोला ग्राम पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, अभिलेखों एवं फाइलों के व्यवस्थित रख-रखाव का जायजा लिया गया। ग्राम पंचायत भवन में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन एवं आवश्यक संपर्क नंबरों से संबंधित वॉल पेंटिंग एवं प्रदर्शन को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम के चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया।

मैदानी निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुंचकर आवास निर्माण की प्रगति एवं किश्त भुगतान की जानकारी ली गई। हितग्राही ने बताया कि आवास निर्माण के लिए आवश्यक किश्तों का भुगतान उसे समय पर प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राही को आवास निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ श्री उज्ज्वल पोरवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना प्राथमिकता है। योजनाओं एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।