Home छत्तीसगढ़ पक्के आशियाने से संवर रहा ग्रामीण परिवारों का जीवन, 8,546 परिवारों ने...

पक्के आशियाने से संवर रहा ग्रामीण परिवारों का जीवन, 8,546 परिवारों ने किया गृह प्रवेश

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : पक्के आशियाने से संवर रहा ग्रामीण परिवारों का जीवन, 8,546 परिवारों ने किया गृह प्रवेश

 

 

 

 

 

जांजगीर-चांपा की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ मनाया गया गृह प्रवेश कार्यक्रम, हितग्राहियों को सौंपी गई ‘खुशियों की चाबी’

कच्चे मकानों से पक्के घरों तक पहुंचा सफर, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़े ग्रामीण परिवार

रायपुर, 11 सितंबर 2026

 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जांजगीर-चांपा जिले के ग्रामीण परिवारों के लिए पक्के आशियाने का सपना साकार करने के साथ उनके जीवन में स्थायित्व और खुशियों की नई शुरुआत लेकर आई है। योजना के तहत जिले में दो वित्तीय वर्षों में 8,546 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए गए हैं। इन नवनिर्मित आवासों में आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साह और उमंग के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपकर उनके नए पक्के घर में गृह प्रवेश कराया गया।

इसी कड़ी में नवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत जगमहंत में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही के नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम ने हितग्राही को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। लंबे समय से पक्के घर की उम्मीद संजोए परिवार के लिए यह अवसर नई खुशियों और बेहतर भविष्य की शुरुआत का प्रतीक बना।

सक्ती के ग्राम जेठा में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को उनके नए पक्के घर की सौगात दी गई।

पक्का घर बना सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जिले के ग्रामीण अंचलों में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित और सुविधायुक्त पक्के आवास मिल रहे हैं। 8,546 परिवारों के लिए उनका अपना पक्का घर केवल एक भवन नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा और स्थायी भविष्य का आधार बन गया है। नए घर में गृह प्रवेश के साथ इन परिवारों के जीवन में खुशियों का नया अध्याय शुरू हुआ है। योजना से लाभान्वित परिवारों के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी इस बात का प्रमाण है कि पक्का आवास उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव का मजबूत आधार बन रहा है।