जगदलपुर : बस्तर में टसर रेशम कीट पालन एवं धागाकरण प्रशिक्षण सह अलंकरण समारोह 2 अक्टूबर को होगा आयोजित
जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग (रेशम प्रभाग), जिला बस्तर के तत्वावधान में टसर रेशम कीट पालन एवं रेशम धागाकरण प्रशिक्षण सह अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन शुक्रवार 2 अक्टूबर को किया जा रहा है। रेशम उत्पादन और धागाकरण से जुड़े हितग्राहियों के कौशल संवर्धन तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रेशम धागाकरण इकाई कालीपुर रोड, धरमपुरा, जगदलपुर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप उपस्थित रहेंगी। वहीं कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी होंगे। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, सुश्री ललिता कश्यप तथा श्रीमती सम्पति महादेव नाग विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे।



