Home छत्तीसगढ़ जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदेश के मेधावी...

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदेश के मेधावी हुए सम्मानित

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदेश के मेधावी हुए सम्मानित

 

 

 

 

 

दो श्रेणियों में 180 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागियों को मिला सम्मान

रायपुर, 16 नवंबर 2026

 

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह-2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदिम जाति विकास विभाग आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं महापुरुषों के योगदान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना है।

प्रतियोगिता का आयोजन विभागीय मंत्री श्री रामविचार नेताम के निर्देशन, विभागीय सचिव श्री भुवनेश यादव के मार्गदर्शन तथा आयुक्त श्री डी.राहुल वेंकट एवं संचालक श्रीमती हिना अनिमेष नेताम के नेतृत्व में किया गया।

प्रदेश के सभी जिलों में 5 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया गया। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। श्रेणी-1 में एकलव्य, प्रयास एवं प्री-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों तथा श्रेणी-2 में महाविद्यालय एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को शामिल किया गया। दोनों श्रेणियों से 90-90 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नवा रायपुर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से दो पालियों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता की श्रेणी-1 में प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, जिला राजनांदगांव के श्री देवनारायण वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पो. मै. आदिवासी कन्या छात्रावास, लैलूंगा, जिला रायगढ़ की कु. परमिला चौहान ने द्वितीय तथा प्रयास आवासीय विद्यालय, जिला रायगढ़ की कु. रूचि प्रधान ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार श्रेणी-2 में पो. मै. आदिवासी बालक छात्रावास, जिला बिलासपुर के श्री अखिलेश कुमार ने प्रथम, जिला सक्ती की कु. भगवती ने द्वितीय तथा पो. मै. आदिवासी बालक छात्रावास, जिला रायगढ़ के श्री समीर साय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों श्रेणियों में पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए भी किया गया।

दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 नवंबर 2026 को धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह-2026 में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों को जनजातीय विरासत, गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जानने और समझने का अवसर मिला।