Home छत्तीसगढ़ सेवा की कहानी: 50 हजार से शुरू किया किराना कारोबार, परिवार की...

सेवा की कहानी: 50 हजार से शुरू किया किराना कारोबार, परिवार की मजबूत आजीविका का बना आधार

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : सेवा की कहानी: 50 हजार से शुरू किया किराना कारोबार, परिवार की मजबूत आजीविका का बना आधार

 

 

 

 

 

शासकीय योजना से मिला अवसर, मेहनत से किशोरचंद्र भोय ने संवारी अपनी राह

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026

महापल्ली निवासी किशोरचंद्र भोय को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से मिला ऋण अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर लेकर आया। विभागीय योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए का ऋण लेकर किराना व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने दुकान घर से संचालित की, बाद में कारोबार बढ़ने के साथ किराना स्टोर महापल्ली के आश्रम रोड स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित कर रहा है।

किशोरचंद्र ने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी पूरी कीं। किराना दुकान से होने वाली आय से उन्होंने अपने दो पुत्रियों और एक पुत्र की पढ़ाई-लिखाई कराई। कारोबार के विस्तार के साथ सामान लाने-ले जाने के लिए पिकअप वाहन खरीदी। इसी कारोबार की आय से परिवार के लिए पक्का मकान भी बनाया। किशोरचंद्र भोय बताते हैं कि योजना के तहत मिला ऋण उनके लिए अपना काम शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने इस अवसर को मेहनत के साथ आगे बढ़ाया। आज किराना व्यवसाय उनकी आजीविका का मुख्य आधार है और परिवार की जरूरतें इसी से पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “योजना से मिले सहयोग से अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। मेहनत करते हुए आज वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी कर पा रहा है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।