Home छत्तीसगढ़ स्वस्थ और जागरूक युवा शक्ति से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प”...

स्वस्थ और जागरूक युवा शक्ति से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प” – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : “स्वस्थ और जागरूक युवा शक्ति से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

 

 

 

 

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत कटिंदा में ग्रामीणों से किया जनसंवाद; चंद्रमेढ़ा में युवाओं और नागरिकों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

मुनगा का पौधा रोपकर दिया सुपोषण का संदेश, हर घर मुनगा लगाने का किया आह्वान

रायपुर , 03 अक्टूबर 2026

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कटिंदा में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि शासन का उद्देश्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए गांवों में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों का जीवन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से कार्य करने और निराकरण में तत्परता बरतने को कहा।

मुनगा रोपकर दिया पोषण का संदेश

जनसंवाद के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मुनगा का पौधा रोपकर सुपोषण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को पौष्टिक आहार के महत्व से अवगत कराया तथा हर परिवार से अपने घर और आंगन में मुनगा लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल कर बच्चों और माताओं के पोषण को बेहतर बनाया जा सकता है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया के विरुद्ध जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक मुनगा के पौधे लगाने तथा “हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा” अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प के अनुरूप चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से परिवारों को स्थानीय पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील

नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम चंद्रमेढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का उपयोग शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में करने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि युवावस्था जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण समय है। नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार की खुशहाली, समाज की प्रगति और भावी पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करता है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जीवनभर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।