Home छत्तीसगढ़ मुंगेली में आज से गूंजेगी गरबा की गूंज, 4 से 10 अक्टूबर...

मुंगेली में आज से गूंजेगी गरबा की गूंज, 4 से 10 अक्टूबर तक चलेगा विशेष गरबा प्रशिक्षण

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर मुंगेली में गरबा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में “गरबे की गूंज – गरबा महोत्सव मुंगेली 2026” के तहत आज 4 अक्टूबर से गरबा प्रैक्टिस एवं विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ किया जा रहा है। गरबा सीखने और नवरात्रि उत्सव में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए यह प्रशिक्षण 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

गरबा प्रशिक्षण का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक होटल सिंह इंटरनेशनल, मुंगेली में किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को गरबा के पारंपरिक स्टेप्स, ताल, लय, ग्रुप कोऑर्डिनेशन और गरबा डांस की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण में नए प्रतिभागियों के साथ गरबा का अनुभव रखने वाले लोग भी हिस्सा ले सकते हैं।

प्रशिक्षण की जिम्मेदारी गरबा ट्रेनर वासु सिंह राजपूत संभालेंगे। गुजरात की गरबा संस्कृति और पारंपरिक गरबा नृत्य की शैली को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों को अभ्यास कराया जाएगा, ताकि नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा आयोजन में वे पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ हिस्सा ले सकें।

गरबा ट्रेनर वासु सिंह राजपूत ने कहा कि मुंगेली में गरबा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज से गरबा प्रैक्टिस शुरू हो रही है और 10 अक्टूबर तक नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि पहली बार गरबा सीखने वाले प्रतिभागियों को भी आसानी से स्टेप्स और ताल समझ में आए तथा सभी लोग पूरे उत्साह के साथ गरबा कर सकें। उन्होंने कहा कि गरबा केवल डांस नहीं, बल्कि संस्कृति, उत्साह और आपसी भाईचारे से जुड़ा आयोजन है।

प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 8349569744 पर संपर्क कर सकते हैं।

4 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस विशेष प्रशिक्षण के साथ ही मुंगेली में नवरात्रि की रंगीन तैयारियों का आगाज हो गया है। आने वाले दिनों में गरबा की गूंज और पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के साथ शहर में नवरात्रि का उत्साह और भी देखने को मिलेगा।