Home छत्तीसगढ़ *सरगांव में गूंजा ‘जात-पात के करव बिदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा*

*सरगांव में गूंजा ‘जात-पात के करव बिदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा*

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

*सरगांव में गूंजा ‘जात-पात के करव बिदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा[CPABC_APPOINTMENT_CALENDAR calendar=”

*छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता अभियान एवं सेनानी जोड़ो अभियान जारी*

मुंगेली—- छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला मुंगेली द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान एवं सेनानी जोड़ो अभियान के तहत रविवार 4 अक्टूबर को पथरिया विकासखंड के सरगांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। महिलाओं ने भी अभियान में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान ‘जात-पात के करव बिदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ जैसे नारों से सरगांव का माहौल गूंज उठा। संगठन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की भाषा, बोली, संस्कृति, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय युवाओं को उद्योग, फैक्ट्री, निजी क्षेत्र तथा सरकारी संस्थानों में रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ के पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलना उनका अधिकार है और इस मांग को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, बोली-भाषा और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के महापुरुषों एवं वीर सेनानियों के बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन अपने उद्देश्यों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान संगठन की ओर से वीर शहीद वीर नारायण सिंह, गुण्डाधुर, राजा गुरु बालकदास, राजमोहनी देवी, बिलासा दाई एवं डॉ. खूबचंद बघेल के योगदान और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना मुंगेली के जिला अध्यक्ष योगेश साहू, जिला संयोजक नेमचंद साहू, जिला सह-संयोजक रोशन साहू, जिला उपाध्यक्ष एवं खड़ प्रभारी रिंकू यादव, जिला मंत्री शिवकुमार, मुंगेली शहर उपाध्यक्ष सुनील भईया, पथरिया खड़ अध्यक्ष राहुल साहू तथा राजाराम कुर्रे सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।