Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण, जल प्रबंधन और...

सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण, जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कवर्धा : सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण, जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

 

 

 

 

 

मानसून के बाद बैराज की संरचनाओं और जल प्रवाह व्यवस्था का लिया जायजा, ग्रामीणों से किया संवाद

कवर्धा, 15 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र में कर्रानाला बैराज मध्यम परियोजना का मानसून पश्चात निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैराज की मुख्य संरचनाओं, जल प्रवाह व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का जायजा लिया गया। इसका उद्देश्य मानसून के बाद परियोजना की स्थिति का आकलन कर जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था।

अनुविभागीय अधिकारी, सूतियापाट उप संभाग क्रमांक-1, सहसपुर लोहारा श्री सागर प्रसाद वर्मा एवं उप अभियंता श्री जय प्रकाश ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बैराज की संरचनात्मक स्थिति और जल प्रवाह व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ जल प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। स्थानीय लोगों की सहभागिता से निरीक्षण प्रक्रिया में जनसंवाद और पारदर्शिता को बढ़ावा मिला। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय परियोजनाओं की निगरानी के साथ जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि सार्वजनिक महत्व के कार्यों में जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।