Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान 2026: दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष...

सेवा संकल्प अभियान 2026: दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026: दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित

 

 

 

 

 

फरसाबहार में 145 दिव्यांगजन पहुंचे शिविर, 63 यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए

दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, पेंशन, सहायक उपकरण और स्व-रोजगार ऋण के लिए एक ही स्थान पर मिली सुविधाएं

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुलभ कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत श्सेवा मेरा योगदानश् पहल के तहत जशपुर जिले के फरसाबहार में दिव्यांगजन सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक सुरक्षा, सहायक उपकरण और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की गई।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में आयोजित शिविर में कुल 145 दिव्यांगजन उपस्थित हुए। इनमें से 63 दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए, जबकि 11 दिव्यांगजनों को विशेष चिकित्सकीय परीक्षण एवं आवश्यक जांच के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिली विभिन्न योजनाओं की सुविधा

शिविर में दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित कार्यों के साथ दिव्यांगजनों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरणों और दिव्यांग ऋण योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को अपनी पहचान और दिव्यांगता संबंधी जानकारी का एकीकृत दस्तावेज उपलब्ध होता है, जिससे विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होती है। वहीं सहायक उपकरणों और स्वरोजगार ऋण से संबंधित योजनाएं दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियों में सुविधा तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में पहल

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक प्रमाण-पत्रों और शासकीय योजनाओं से जोड़ने के साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है। स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित होने से दिव्यांगजनों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की परेशानी कम होती है और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं मिलती हैं।

शिविर में जनपद पंचायत फरसाबहार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिथलेश पैंकरा सहित समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय अमले ने दिव्यांगजनों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया सुनिश्चित की।